एटा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राजनीतिक दलों और किसान संगठनों ने किसान दिवस के रूप में मनाई। सपा ने किसानों का सम्मान किया तो कांग्रेस ने सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के आवास पर प्रदर्शन किया। वहीं स्टेट बैंक ने भी किसानों को पुरस्कृत किया।
समाजवादी पार्टी के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव की ओर से किसानों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी और संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। जिलाध्यक्ष ने जमशेद आलम ने जसवीर सिंह यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान गुमान सिंह यादव, राकेश यादव, फईमुद्दीन वारसी, अनिल कुमार सागर, डॉ,राजकुमारी धनगर आदि मौजूद रहे।
इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी और शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर के नेतृत्व में सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के आवास पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अनिल सोलंकी, इरफान एडवोकेट, नैना शर्मा आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। बैठक में 11 जनवरी को एटा से दिल्ली तक पैदल मार्च निकालने की रणनीति बनाई गई। अखिल संघर्षी, तेज सिंह वर्मा, सुरेंद्र शास्त्री, संजीव प्रधान, रामकिशन यादव, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
भारतीय स्टेट बैंक आरएसीसी अरुणा नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रेम राज, मुख्य प्रबंधक ने किसान दिवस पर प्रकाश डाला। निशांत माहेश्वरी प्रबंधक ने ऋण की अदायगी समय से करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया। मुख्य प्रबंधक पीए बेग, कंबोद सिंह मुख्य प्रबंधक, टीएन सिंह प्रबंधक एवं चंद्रकांत पचौरी आदि मौजूद रहे।
अवागढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डा. मनीष सिंह ने की। इस दौरान पांच किसानों को सम्मानित किया गया। गोपाल उपाध्याय, मनीष सिंह, श्याम प्रताप, राजकिशोर पाठक, अंकुर राजपूत समेत किसान मौजूद रहे।