फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उर्स में गया था परिवार, बंद मकान से 15 लाख की चोरी

Sun, 16 Nov 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। कस्बे के मोहल्ला शेखान में कबाड़ व्यापारी जुबैर हुसैन के मकान से चोर शनिवार रात 15 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार मारहरा में चल रहे उर्स में गया हुआ था। घटना के खुलासे को डॉग स्क्वैड सहित थाना पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

जुबैर ने बताया कि एटा में उनका कबाड़ का व्यापार है। शनिवार को वह परिवार सहित मारहरा के उर्स-ए-कासमी में शामिल होने गए थे। रात को मारहरा में ठहरने के बाद रविवार को उर्स के समापन के बाद दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर पहुंचे। घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर अलमारी के लॉकर को खुला देखकर दंग रह गए।
लॉकर में रखी 15 लाख रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने और किसी सामान को हाथ नहीं लगाया है। जुबैर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 15 लाख रुपये चोरी होने की खबर पर थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वैड टीम भी बुला ली गई।
विज्ञापन


डॉग स्क्वैड टीम के कुत्ते मारहरा की दरगाह शरीफ तक गए लेकिन रास्ते में स्थानीय कुत्तों के परेशान करने से वह आगे नहीं बढ़ सके। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस जुबैर और उनके परिजन से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें