फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बच्चों के साथ गर्भवती को इमरजेंसी में छोड़ गए परिजन

Tue, 16 Apr 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को 8 माह की गर्भवती महिला को दो बच्चों के साथ उसके परिजन छोड़ गए। चिकित्सकों ने सोमवार को गंभीर हालत का हवाला देकर आगरा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन कोई साथ न होने की वजह से उसे नहीं भेजा जा सका। शाम तक वह एमसीएच विंग में ही थी।
विज्ञापन


स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती गर्भवती सपना का कहना था कि वह बदायूं जनपद की काशीराम काॅलोनी की रहने वाली है। परिवार के लोग इलाज कराने के लिए उसे यहां लेकर आए। बाद में बच्चों के साथ छोड़कर चले गए। पति का नाम सत्यवीर है। गर्भवती को इमरजेंसी में फिजीशियन ने देखा रिपोर्ट में बताया कि महिला को बुखार है। बीपी कम है और धड़कन तेज चल रही है। सांस की भी दिक्कत है। सीने में जकड़न की शिकायत है।
इसके बाद उसे इमरजेंसी से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भेज दिया गया। वहां से गर्भवती को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। चर्चा थी कि गर्भवती के साथ उसके परिजन नहीं है। इसके चलते उसे रेफर किया जा रहा है। बताया यह भी गया कि गर्भवती का मायका बदायूं में है। जबकि उसकी ससुराल एटा के कस्बा धुमरी के पास किसी गांव में है। ससुरालीजन ही उसे छोड़कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें