फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिलाओं के लिए राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर की सुविधा शुरू

Sun, 19 Oct 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महिलाओं के लिए राशन कार्ड यूनिट स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। विवाह के बाद महिलाएं अपने मायके के राशनकार्ड से ससुराल के राशनकार्ड में अपना नाम स्थानांतरित करा सकेंगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर राशनकार्ड यूनिट स्थानांतरित करने के लिए आवेदन का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। महिलाएं स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस प्रक्रिया से गुजरने पर उनका नाम मायके के राशनकार्ड से कट जाएगा। नाम निरस्त कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इच्छुक महिलाएं आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी कर सकती हैं। इसके लिए संबंधित तहसील के पूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदनपत्र जमा करना होगा। अधिक जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विकासखंड के पूर्ति निरीक्षक से जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें