फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोजगारपरक शिक्षा के लिए पॉलिटेक्निक पर निगाहें

Sat, 04 May 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोजगारपरक शिक्षा के लिए पॉलिटेक्निक पर भी तमाम युवाओं की निगाहें हैं। इसमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 10 मई तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। 13 से 20 जून के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। निधौलीकलां ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत नगरिया मोड़ के पास राजकीय पॉलिटेक्निक है। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 10 में तक प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि है। 13 से 20 जून तक ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रवेश फार्म भरने की न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल पास रखी गई है। प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 10 मई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। 13 से 20 जून के मध्य ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। आवेदन करने वाले छात्र छात्रा की आयु जुलाई 2024 तक 16 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया 15 सितंबर से शैक्षिक सत्र के नए बैच शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन



ये ट्रेड हैं संचालित
सिविल, इलेक्टि्रकल व मैकेनिकल ट्रेड संचालित हैं। प्रधानाचार्य ने बताया तीनों ही ट्रेड में 75-75 सीट हैं। इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। जून में जिले में ही ऑनलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें