फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन, विपणन अधिकारी रहे गैरहाजिर

Thu, 27 Oct 2016 12:14 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
एक्सईएन, विपणन अधिकारी रहे गैरहाजिर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिला पंचायत स्थित कार्यालयों में बुधवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जलनिगम के एक्सईएन, विपणन अधिकारी समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर रहे। वहीं कई दफ्तरों में अभिलेखों का रखरखाव भी खराब था। डीएम ने अनुपस्थित मिले अधिकारियों, कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम शंभूनाथ ने बुधवार को सबसे पहले जिला पूर्ति कार्यालयकी जांच की। यहां कर्मचारी विजय कुमार, अजय कुमार, रामसरन अनुपस्थित थे। वहीं जिला खाद्य विपणन कार्यालय में विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, प्रबल कुशवाह अनुपस्थित रहे। अभिलेखों के बेतरतीब रखरखाव पर भी डीएम ने नाराजगी जताई

। जिला पंचायत कार्यालय में राकेश नायक अनुपस्थित थे। यहां डीएम ने मीटिंग हॉल, जनेश्वर मिश्र हॉल, निर्माणाधीन पार्क का भी निरीक्षण किया। जल निगम कार्यालय में एक्सईएन एएस भाटी, राम विलास, कांती देवी, बिलकिस बेगम, पोखपाल अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने नेत्र चिकित्सालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, विकलांग कार्यालय, सेवायोजन आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विकलांग जफरूद्दीन ने जिलाधिकारी से रिक्शे की मांग की। इस मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत के एएमए लालता प्रसाद वर्मा, योगेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें