फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, तीन केंद्रों पर शामिल होंगे 966 आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैैयारियां पूरी हो गई हैं। तीनों परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करा दिया गया है। जिला नोडल अधिकारी ने तीनों केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन किया।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी प्रो.अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों एवं कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
श्री गांधी स्मारक पर 400, आर्य विद्यालय में 300 एवं जीजीआईसी केंद्र पर 266 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। कोषागार के डबल लॉक में रखे पेपर-कापियां परीक्षा से पूर्व शहर प्रतिनिधियों द्वारा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षार्थियों एवं कक्ष निरीक्षकों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर की बाध्यता की गई है। वहीं, बीएसए संजय सिंह को श्री गांधी स्मारक, चकबंदी अधिकारी भूपेंद्र सिंह को जीजीआईसी एवं अनुराग यादव को आर्य विद्यालय पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें