फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अचेतावस्था में मिले पूर्व सैनिक, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित

Tue, 03 Nov 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला न्यू संजयनगर में मंगलवार को एक पूर्व सैनिक घर में अचेतावस्था में मिले। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर जिटौली निवासी बखेड़ी सिंह वर्तमान में ट्यूलिप स्कूल रोड पर पत्नी काजल के साथ रहते थे। मंगलवार को पत्नी सत्संग में शामिल होने गई थीं। इस दौरान वह घर में अकेले थे। दोपहर में पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो बखेड़ी सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची।
सांस चलने की आशंका में उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। उनके बच्चे गांव में रहते हैं। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें