फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक हरकत: युवती का सरेराह खींचा दुपट्टा, फिर की ऐसी हरकत; जानकर खौल उठेगा खून

Sat, 14 Feb 2026 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के राजा का रामपुर कस्बे में युवती से सरेराह छेड़खानी की गई। उसका दुपट्टा खींचा गया। विरोध करने पर मारपीट कर दी गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर कस्बा में एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर रास्ते में खड़े होकर 'ओके बेबी' कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा विरोध करने पर दुपट्टा खींचकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता (काल्पनिक नाम संगीता) ने थाना में दी गई शिकायत में बताया कि 13 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे वह मोबाइल फोन पर अपनी सहेली से बात करते हुए बाजार जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कस्बे का ही एक युवक खड़ा था, जिसने उस पर कमेंट पास करते हुए 'ओके बेबी कहा।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसका दुपट्टा खींच लिया और मारपीट करने लगा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घटना की जानकारी युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को दी और बाद में मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें