फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आज से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन

Wed, 18 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 12 मार्च को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त होने के बाद बुधवार से मूल्यांकन शुरू होगा। जिले में 5 केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी है। वहीं सभी केंद्रों पर परीक्षक और और अंकेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिले के राजकीय इंटर कॉलेज समेत सभी पांच केंद्रों पर दोपहर तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस बल की मौजूदगी में उत्तरपुस्तिकाएं रखवाई गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 48 अंकेक्षक, 91 उपप्रधान परीक्षक और 905 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में 36 अंकेक्षक, 64 उप प्रधान परीक्षक और 629 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांति नगर, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं जिले के पांचों केंद्रों पर सभी अंकेक्षक, उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक को प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें