महिला से दुष्कर्म की कोशिश
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। शिकायत करने पर पीटा गया। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 14 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे वह घर पर अकेली खाना रही थी। तभी गांव का आकाश आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीख-पुकार पर कई लोग आ गए, इनको देखकर आरोपी भाग गया। बताया कि जब आरोपी के घर शिकायत करने गई तो सुरजीत, संजीव, गौरव, आकाश और कामिनी ने गाली-गलौज कर पिटाई कर दी।
पीड़िता ने बताया कि घटना वाले दिन ही मरथरा चौकी पहुंचकर लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर 10 दिन बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता थाने पर नहीं आई। एसएसपी के पास गई थी। आदेश मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।