फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: दोस्त की सगाई की खुशी में शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की मौत, साथ में भांग खाने का भी अंदेशा, जांच शुरू

Thu, 12 Nov 2026 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। निधौली कलां थानाक्षेत्र के गांव किशोरपुर में इस घटना के बाद मातम पसर गया।
विज्ञापन
demo - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त की सगाई की खुशी में शराब पीने के बाद बुधवार की शाम तीन युवकों की हालत बिगड़ गई। सीएचसी पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। निधौली कलां थानाक्षेत्र के गांव किशोरपुर में इस घटना के बाद मातम पसर गया। पुलिस की छानबीन में घटनास्थल से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें और भांग की गोलियां मिली हैं। अंदेशा है दोनों के एक साथ सेवन से तीनों युवकों की मौत हुई है।

विज्ञापन


किशोरपुर निवासी अजीत (18) पुत्र चंद्रपाल महाराष्ट्र के नासिक में टमाटर बेचने का काम करता था। जीतू (20) पुत्र लेखराज भी नासिक में शटरिंग का काम करता था। शिवकुमार (19) पुत्र दुर्विजय कक्षा 12 का छात्र था। तीनों अच्छे दोस्त थे। गांव के रहने वाले उनके दोस्त लोकेंद्र की शादी तय हुई थी। बुधवार को उसकी सगाई थी। इसी खुशी में जीतू, अजीत और शिवकुमार ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों बाइक से जा रहे थे। 500 मीटर चलने पर चक्कर आने के कारण वह गिर गए।

अजीत और जीतू उठकर पास में पड़ी चारपाई पर लेट गए वहीं शिवकुमार लड़खड़ा रहा था। वहां से गुजर रहे दूधिया सिंटू ने उन्हें देखा। सिंटू के अनुसार शिवकुमार ने शराब पीने की घटना के बारे में बताया और दवा दिलवाने की बात कहने लगा। कुछ देर बाद वह भी गिर पड़ा। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तीनों को आनन फानन सीएचसी निधौली कलां लेकर आए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन को यकीन नहीं हुआ। वह पिलुआ के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां भी डॉक्टर ने मृत बताया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। इधर एसएसपी डॉ. इलामारन जि., एएसपी श्वेताभ पांडेय और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन की।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में घटनास्थल से अंग्रेजी शराब की दो बोतलें मिली हैं। पास में भांग की गोलियां भी पड़ी हुुई थी। शराब निधौली कलां में मनौरा तिराहा स्थित ठेके से खरीदी गई थी। अन्य किसी ग्राहक की तबीयत बिगड़ने की बात सामने नहीं आई है। अंदेशा है कि तीनों की युवकों की मौत शराब और भांग की गोली के एक साथ सेवन से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
-डॉ. इलामारन जि. एसएसपी एटा

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें