फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे छह बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
मारहरा पुलिस की गिरफ्त में लूट की योजना बनाने के आरोपी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। लूट की योजना बना रहे कार सवार बदमाशों से नगला भीमा के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी करके छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से एक कार और असलाह कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के सभी को बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात करीब 9.30 बजे थाना मारहरा पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि गांव नगला भीम में बंद पड़े विकास के भट्टे के पास कार में सवार बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ भट्टा के पास पहुंचे, यहां पर सूमो कार खड़ी हुई थी। पुलिस टीम ने ललकारा तो बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी।
पुलिस बल ने मुठभेड़ के बाद धीरज उर्फ कर्मा, सनी उर्फ राहुल व करन सिंह निवासीगण हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर, साजन निवासी मानपुर कांशीराम आवास कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात, शशि कपूर निवासी सकीट रोड झुग्गी, थाना कोतवाली नगर और देवेंद्र सिंह निवासी चंद्रभान नगला खरेटी, थाना निधौलीकलां को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बदमाशों से तीन तमंचा, तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस और सूमो कार को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि वो आज इकट्ठा होकर लूट चोरी करने की योजना बना रहे थे। हम लोग अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद में चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। सभी बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई-कई आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। पूछताछ के बाद बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें