यहां पर हुआ हादसा
ये हादसा आगरा रोड़ पर गदनपुर के पास हुआ। बताया गया है कि नगला समन के रहने वाले अनूप अपने मित्र एकेश निवासी जिटौली और विजय उर्फ करू निवासी नगला गलुआ के साथ कार से अवागढ़ की ओर से एटा आ रहे थे। गदनपुर के पास एटा की ओर से आ रहे ट्रक में उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - UP: देवर के प्यार में इस कदर हुई अंधी, आठ साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला...सामने आई ऐसी वजह; पुलिस भी हैरान
परिजनों में मचा चीत्कार
राहगीरों की सूचना पर थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दे दी। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।