फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, ममेरे भाई-बहन की मौत; नवोदय परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा

Sat, 28 Nov 2026 06:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हादसे की खबर मिलते ही दो परिवारों में चीख-पुकार मच गई। जिस बच्ची को परिजन बेहतर भविष्य की उम्मीद में प्रवेश परीक्षा दिलाने लाए थे, उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा दिलाकर लौट रहे बाइक सवार युवक और उसकी 12 वर्षीय ममेरी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि युवक का भाई घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसा नगला मदिया के पास हुआ, जहां निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नगला बाय निवासी राजीव (20) पुत्र नारायण और खड़गपुर थाना सकीट निवासी उसकी ममेरी बहन कंचन (12) पुत्री आशीष की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार राजीव का भाई रोहित घायल हो गया।

 
Trending Videos

परिजनों के अनुसार कंचन को शनिवार सुबह नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए राजीव और उसका भाई रोहित गांव से एटा लेकर आए थे। दोनों भाइयों ने कंचन को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान नगला मदिया के पास निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे में राजीव और कंचन की मौत हो गई, जबकि रोहित को हल्की चोटें आईं।

 
विज्ञापन

राजीव अपने भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं कंचन तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। जिस बच्ची को परिजन बेहतर भविष्य की उम्मीद में प्रवेश परीक्षा दिलाने लाए थे, उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें