फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षिका डॉ. रमा दुबे को मिला राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान

विज्ञापन
डॉ. रमा दुबे को राष्ट्रीय बाल ​शिक्षा ​शिखर सम्मान से सम्मानित करते अति​थि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सकीट। लखनऊ में रविवार को आयोजित पुस्तक विमोचन एवं शिक्षक सम्मान समारोह में कस्बे के प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम की प्रधानाध्यापिका डॉ. रमा दुबे को राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिले से एक मात्र डॉ. रमा दुबे को सम्मानित किए जाने पर उनके परिवार में खुशी का महौल है। लखनऊ के एक होटल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त विशेष सचिव रामनगीना मौर्या ने शिक्षा और साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीईआरटी नई दिल्ली के सहायक संपादक शिवमोहन यादव ने शिक्षा में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण लेखन पर जोर दिया। देहरादून के डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्यन ने शिक्षा को लोक संस्कृति और शोध से जोड़ने की आवश्यकता बताई। समारोह में विभिन्न पुस्तकों का लोकार्पण और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। लखनऊ से वापस आने पर डॉ. रमा दुबे को बधाई देने को शिक्षक और कस्बे के लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक अजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष मानवी यादव, गौतम सिंह सर्राफ, सौरभ दत्त मिश्रा, अर्पित उपाध्याय, संजू दुबे, मधू शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें