फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज के अलर्ट के दौरान गश्त कर रहे सिपाही की गिरने से मौत

विज्ञापन
सिपाही महेंद्र सिंह का फाइल फोटो- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट पुलिस के गश्त करने के दौरान शुक्रवार को एक सिपाही बाइक से गिर गया। जमीन में सिर लगने से गंभीर रूप से घायल होने पर साथी पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में तैनात आरक्षी महेंद्र सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर चल रहे अलर्ट के दौरान कोबारा-3 बाइक पर गश्त करते हुए श्याम नगर से निकल रहे थे। अचानक बाइक फिसल गई और महेंद्र सिर के बल जमीन पर गिर गए। उनके नाक-मुंह से खून बहने लगा। साथी पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। थोड़ी ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
आरक्षी की मौत की सूचना पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी देव आनंद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर एके सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के रहने वाले थे महेंद्र
जिला बुलंदशहर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सियाली निवासी महेंद्रसिंह 2011 बैच के आरक्षी थे। वह वर्ष 2017 से कोतवाली नगर में ड्यूटी कर रहे थे। उनकी मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। परिजन देर शाम तक बुलंदशहर से एटा पहुंचे और शव देखकर फफक पड़े।
आरक्षी का एक वर्ष का है बेटा
महेंद्र सिंह पत्नी पिंकी और एक वर्षीय बेटे गोल्डी के साथ यहां एक मोहल्ले में किराये पर रहते हैं। अपनी मां को बिखलता देखकर बेटा गोल्डी भी रोए जा रहा था, जिसे महिला आरक्षी चुप कराने का प्रयास करती रहीं।
राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई
ड्यूटी के दौरान मौत होने से सिपाही महेंद्र सिंह के शव को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान देने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया है कि पुलिस लाइन में आरक्षी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। इसके बाद बुलंदशहर स्थित गांव में सलामी के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं पूर्ण होंगी।
नागरिका संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के चलते पुलिस बल अलर्ट था। जुमा के दिन सिपाही कोबरा पर गश्त कर रहा था, तभी बाइक फिसलने से सिर जमीन में लगा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आरक्षी को साथी पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें