फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया शातिर ठग: बैंक मित्र में नौकरी किया, लोगों को बहलाकर लगवा लेता अंगूठा, एक करोड़ कर दिए पार

Sun, 09 Apr 2023 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसबीआई का बैंक मित्र था। वह ग्राहकों को बहलाकर अंगूठा लगवा लेता था। लोगों के खाते से एक करोड़ रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में अवागढ़ हाउस में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) चलाने वाले बैंक मित्र को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को गिरफ्तारी होने की जानकारी मिलने पर कोतवाली नगर में 35 लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। जबकि ठगी के पहले से तीन मामले दर्ज हैं। करीब एक करोड़ रुपये की ठगी अब तक बताई जा रही है।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अरुणा नगर में कार्य करने वाला बैंक मित्र धीरज तिवारी निवासी नगला गिरधर थाना जसरथपुर हाल निवासी अवागढ़ हाउस को गिरफ्तार किया गया है। एसबीआई में बैंक मित्र होने के साथ ही अवागढ़ हाउस में सीएससी भी संचालित करता था। बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से अब तक करोड़ों रुपये की ठगी करने की बात सामने आई है।

लोगों से लगवा लेता था अंगूठा 

एएसपी ने बताया कि सीधे-सादे लोगों से अंगूठा लगवा लेता था। इसके बाद खाते से रकम निकाल लेता था। इसके खिलाफ कोतवाली नगर में पहले से ही धोखाधड़ी और ठगी के तीन मामले दर्ज हैं। रविवार को गिरफ्तार होने की जानकारी ठगी के शिकार अन्य लोगों को हुई तो एक के बाद एक 35 लोग शिकायतें लेकर पहुंच गए। 

लंबे समय से चल रहा था फरार

बताया कि काफी समय से धीरज फरार चल रहा था। इसकी पुलिस को तलाश थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली नगर पुलिस ने सैनिक पड़ाव के सामने से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें