फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूर पर सितम: युवक से करवाया काम, एक लाख से अधिक हो गया बकाया, पैसा मांगा तो बांधकर बरसाए लाठी-डंडे, सरिया

Sun, 09 Apr 2023 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दबंगों ने एक युवक से मजदूरी में काम करवाया। उसकी मजदूरी एक लाख से अधिक हो गई। युवक ने पैसा मांगा तो दबंगों ने उसे बांधकर लाठी-डंडों और सरिया से पीटा। पीड़ित की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मजदूरी का पैसा मांगने पर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को बांधकर लाठी-डंडे व सरियों से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गया। खबर पाकर पहुंची मां ने उसे किसी तरह छुड़ाया और अस्पताल ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मजदूरी के करीब 1.15 लाख रुपये बकाया

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला का है। यहां की रहने वाली सुनीता देवी ने बताया कि बेटा राजेश मेला व झांकियों में सजावट का कार्य करता है। शहर के ही मोहल्ला ठंडी सड़क पर काली मंदिर के पास रोहिताश उर्फ भुट्टा ठेकेदार रहता है। इसके यहां पर करीब 10 वर्षों से बेटा राजेश और रंजीत उर्फ सोनू काम करते आ रहे हैं। मजदूरी के करीब 1.15 लाख रुपये बकाया हैं।

आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे व सरिया थी

बताया कि पैसे मांगने पर पांच अप्रैल को भुट्टा, इसके पुत्र गोविंदा, काशी, अंकित और गोपाल ने बेटे को अपने गोदाम में बांधकर उसे बेरहमी से पीटा। जानकारी मिलने पर अन्य लोगों के साथ वह पहुंची तो बेटा बंधा हुआ था। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। इन लोगों के हाथ में लाठी-डंडे व सरिया थी। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि आपसी लेनदेन के मामले को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें