फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में दिखाई प्रतिभा, अब मंडल व राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम

Sun, 21 Sep 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ट्रायल्स के दौरान प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत खेल विभाग - फोटो : ट्रायल्स के दौरान प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-स्रोत खेल विभाग
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन खेलों के लिए शनिवार को चयन ट्रायल हुए। इसमें जिले की बालिकाओं व बालकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

21 से 28 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता एवं 24 से 26 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम कासगंज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले से फुटबॉल के लिए दिव्या, नंदिनी, अनु यादव व वैष्णवी कुमारी का चयन हुआ। वहीं कबड्डी में कुमारी रिशु, दीक्षा, नंदिनी का चयन हुआ। बबीता का चयन आरक्षित रखा गया है। चयनित खिलाड़ी अब अलीगढ़ मंडल की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैदान पर दमखम दिखाएंगे।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या में आयोजित होगी। इसके लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें बालक तथा बालिका वर्ग में 6-6 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 21 सितंबर को मंडल स्तर पर होने वाले चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। चयन ट्रायल हॉकी प्रशिक्षक प्रवेंद्र सिंह यादव, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक शुभम कुमार व मनीष प्रभाकर की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें