फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः स्कॉर्पियो से टकराई नीलगाय, एक भाई की मौत, पिता सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। थाना क्षेत्र के सीमा बॉर्डर से सटे गांव दतेई के पास शुक्रवार की रात एक स्कॉर्पियो से नीलगाय टकरा गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मिरहची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिला गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) निवासी जय कुमार भाई हेमंत और तेज सिंह के साथ पिता लिंकेश्वर को झांसी से दवा दिलाकर कासगंज होते हुए अतरौली जा रहे थे। शुक्रवार की रात दतेई के पास नीलगाय से कार टकरा गई।
इस हादसे में जय और तेज सिंह घायल हो गए, जबकि 14 वर्षीय हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। मिरहची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया, यहां हेमंत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि कार सवार युवक वृद्ध पिता को दवा दिलाकर वापस लौट रहे थे तभी नीलगाय से कार टकरा गई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें