फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुकान के बाहर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 29 Oct 2022 11:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव शीतलपुर में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने उसका शव एक दुकान के बाहर पड़ा देखा। इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शीतलपुर के बाहर सड़क किनारे दुकानें बनी हुई हैं। यहां शनिवार की सुबह लोगों ने एक दुकान के बाहर चबूतरे पर व्यक्ति को लेटा देखा। जब उसके पास गए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। मुंह से उल्टी निकली हुई है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें