फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बर्थडे पार्टी में गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
अतुल फाइल फोटो
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव नगला काजी निवासी अतुल कुमार (18) का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक युवक बृहस्पतिवार की शाम को परिजन से एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बताकर गया था। परिजन के अनुसार मृतक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। मृतक युवक के परिजन ने प्रेमिका के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक युवक के पिता कुसुम सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की शाम को उनका बेटा अतुल बर्थडे पार्टी में गया था। उसका गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग चल रहा था। बर्थडे पार्टी से आते समय रात करीब 11 बजे उसकी प्रेमिका ने उसको मिलने के लिए बुलाया। प्रेमिका के बुलावे पर वह उसके बताए स्थान पर चला गया। यहां पर युवती के भाइयों ने पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया है। इसकी जानकारी मृतक अतुल ने रात करीब 2.30 बजे दिल्ली में रह रहे अपने भाई सुरजीत को फोन पर मैसेज के माध्यम से दी। उस समय सुरजीत गहरी नींद में सो रहा था, इसलिए वह मैसेज को देख नहीं सका। सुबह जागने पर उसने फोन देखा तो परिजन से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। रात भर अतुल के लापता होने और सुरजीत की बात सुन परिजन घबरा गए और उसकी तलाश में निकल पड़े। तलाश करने पर गांव से करीब 800 मीटर की दूरी पर अतुल का शव एक पेड़ से लटका देख परिजन छाती पीटकर रोने लगे। अतुल का शव पेड़ से लटका मिलने की खबर पर गांव में खलबली मच गई, लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें