एटा में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वो घर वापस आया, तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एटा के मोहल्ला श्यामनगर में मंगलवार को एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को जब पति नौकरी से वापस लौटा तो जानकारी हुई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नौ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
गांव गढ़ी चकेरी थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बहन साधना (23) का 11 जुलाई 2024 को श्याम नगर निवासी आदित्य के साथ विवाह किया था। किसी बात को लेकर मंगलवार को बहन-बहनोई के मध्य विवाद हो गया। बहनोई आदित्य शहर में ही किसी निजी ई-रिक्शा निर्माता कंपनी में काम करते हैं।
शाम को जब वह घर पहुंचे तो बहन के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला तो उन्होंने धक्का मारकर देखा। अंदर से बंद दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा। साधना का शव चुन्नी के फंदे से पंखे के कुंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
शोर सुनकर मकान में ऊपर किराए पर रहने वाले लोग भी नीचे आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाद में दरवाजा तोड़कर बहन को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।