फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुकेश, ऋषि, विजेंद्र और पुष्पेंद्र ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
खेल दिवस के मौके पर स्टेडियम में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम दिखाता खिलाड़ी। स्रोत ख
विज्ञापन
एटा। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 2026 और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सोमवार को भारोत्तोलन मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से 29 से 31 अगस्त तक आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के क्रम में जूनियर बालक वर्ग में चार भार वर्गों - 55, 60, 70 और 85 किलोग्राम में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकेश, ऋषि, विजेंद्र और पुष्पेंद्र ने अपने-अपने भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विक्रांत यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति लगन और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षक योगेश कुमार की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम के प्रशिक्षक भी मौजूद रहे। अंत में क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें