फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में उपेंद्र बने मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ने जिले के एक युवा को न सिर्फ नई दिशा दी बल्कि सफलता की मिसाल भी बना दिया। जिले के युवा उद्यमी उपेन्द्र राजपूत ने आर्थिक तंगी के बावजूद हार न मानते हुए सरकारी योजना का लाभ उठाकर ऐसा उदाहरण पेश किया है जो अन्य युवाओं को भी स्वावलंबन की राह दिखा रहा है।
विज्ञापन

उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने बताया कि उपेन्द्र शुरू से ही अपना व्यवसाय खोलना चाहते थे लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी उनके सामने बड़ी चुनौती थी। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे में जानकारी मिली। योजना के तहत आवेदन करने पर उनका ऋण स्वीकृत हुआ। योजना के अंतर्गत 4,37,500 का ऋण सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा से प्रदान किया गया। इस वित्तीय सहयोग से उपेंद्र ने जीटी रोड पर हीरो नेशनल ढाबा एंड रेस्टोरेंट की शुरुआत की। शुरुआती संघर्षों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता और लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे ग्राहकों का विश्वास हासिल कर लिया। आज उपेंद्र ढाबा स्थानीय लोगों व यात्रियों के बीच खासा लोकप्रिय है। इससे उनकी आमदनी बढ़ी है, वहीं उन्होंने कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें