फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपंजीकृत नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद दो प्रसूताओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित एक अपंजीकृत नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद दो प्रसूताओं की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्सिंग होम पहुंची। जहां प्रसूताओं के बारे में जानकारी की और अभिलेखों की पड़ताल की। इसके बाद केवल ऑपरेशन थिएटर को सील कर लौट गई।एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि आगरा रोड पर अपंजीकृत नर्सिंग होम में शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन के बाद दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली। एक महिला कासगंज जनपद की निवासी थी। ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम संचालक द्वारा आगरा भेजा गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि शिकोहाबाद रोड निवासी एक प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जांच करने गए। जहां नर्सिंग होम पंजीकृत नहीं मिला। बताया गया कि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। इस दौरान प्रसूताओं के अभिलेखों की पड़ताल पर रिपोर्ट आदि को देखा। फिलहाल नर्सिंग होम की ओटी को सील किया है। नर्सिंग होम में मरीज भर्ती न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें