फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश से चरमराई विद्युत व्यवस्था, कचहरी रोड पर हुआ फाॅल्ट

Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कभी तेज तो कभी झमाझम बारिश हुई। इससे शहर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। कचहरी रोड पर बारिश से फाॅल्ट हो गया। शाम तक अन्य मोहल्लों में आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन कोतवाली देहात उपकेंद्र से जुड़े 35 से अधिक मोहल्लों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शहर में पांच विद्युत उपकेंद्र हैं। इन उपकेंद्रों से 34 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां केबल आदि जर्जर हालत में है। हल्की सी बारिश में ही यहां फाॅल्ट हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से शहर की आपूर्ति ठप हो गई। कचहरी रोड पर बड़ा और अन्य मोहल्लों में छोटे- छोटे फाॅल्ट हुए। वहीं बिजली घरों में जलभराव हो गया।
ऐसे में निगम के कर्मियों को पहले करंट दौड़ने का डर सताता रहा। पानी निकलने के बाद आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया तो फॉल्ट हो गए। पुरानी केबल ने साथ नहीं दिया। कहीं बारिश के पानी से इंसुलेटर भर गए तो कहीं केबल बॉक्स में अंदर पानी जाने से फाॅल्ट हो गया। शाम के समय शहर के कुछ मोहल्लों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें