फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिला पंचायत सदस्य के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। आगरा चौराहे स्थित कृष्णा नगर में बृहस्पतिवार की रात को जिला पंचायत सदस्य अमरलता यादव के तीन मंजिला बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमरलता यादव पति सहदेव सिंह यादव और परिवार सहित बृहस्पतिवार की सुबह आगरा गईं थीं। पड़ोसी वीरेश यादव को मकान का ध्यान रखने की बात कह गए थे। रात में चोरों की आहट होने पर वीरेश यादव पहुंचे तो मकान का ताला टूटा था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी सहदेव सिंह को दी। उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। चोरी होने की बात समझ आते ही उन्होंने अन्य पड़ोसियों को जगाया। पुलिस को सूचना दी। रात में चोरों की तलाश की गई्र, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का जायजा लिया तो तीनों मंजिल पर बने कमरों का सामान बिखरा था। आगरा से पहुंचने के बाद सहदेव एवं उनकी पत्नी ने बताया कि चोर पांच तोले सोने-चांदी के जेवर, एलईडी टीवी सहित अन्य कीमती सामान ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें