फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : 854 विद्यालयों में 2 फरवरी से कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में गरीब व असहाय बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार दो माह देरी से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके तहत 3 चरणों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के लिए जिले में तीन चरण में विद्यार्थियों को करीब 854 निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। 29 मार्च तक तीनों चरणों की प्रक्रिया पूरी होगी।
शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत 2 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। तीन चरण में आवेदन करने वालों को ई लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किया जाएगा। निम्न आय वर्ग के अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए rte25.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें