एटा। थाना पिलुआ के सामने नेशनल हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। सफा हुसैन निवासी गांव रगनियां, थाना सासनी, हाथरस ने बताया कि वह बाइक से बुधवार को अपनी बेटी आमना (19) को उसकी ससुराल कन्नौज छोड़ने जा रहे थ्ज्ञे। वह पिलुआ थाने के पास पहुंचा था तभी पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार उसकी पुत्री आमना की मौके पर मौत हो गई। पिलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। संवाद