फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गुरुग्राम से घर लौट रहे युवक की ऑटो की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
रामरूप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गुरुग्राम के मानेसर में नौकरी करने वाले एक युवक की तबीयत खराब हुई तो बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी व साले के साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नरहरा के पास हाईवे पर ऑटो की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। गांव अल्लैपुर खड़ौआ थाना बागवाला निवासी सुमन ने बताया कि वह लगभग एक सप्ताह पूर्व पति रामरूप (36) के साथ गुरुग्राम के मानेसर गई थी। पति वहां पर एक कंपनी मं नौकरी करते हैं, पिछले दो दिन से तबीयत खराब हो गई तो बृहस्पतिवार की देर रात घर पर छोड़ने आ रहे थे। बाइक पर साला बृजेश भी साथ में था। कोतवाली देहात के गांव नरहरा के पास हाईवे पर पहुंचे तभी बाइक किनारे लगाकर लघुशंका करने लगे। इतने में पीछे से आ रहे ऑटो की चपेट में आकर तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रामरूप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें