एटा। थाना रिजोर क्षेत्र स्थित गांव सेना कला के पास ट्रैक्टर ने सामने से बाइक सवार को रौंदा दिया। इस हादसे में गांव फतेहपुर निवासी अवनीश कुमार (30) की मौत हुई है। हादसा रविवार की शाम करीब 5 बजे गांव सेना कला ईशन नदी पुल के पास हुआ। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद