एटा। शहर से रविवार की शाम करीब 6 बजे 14 वर्षीय किशोरी का 3 कार सवार युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी युवकों से भिड़ गई और कार से कूदकर खुद को किसी तरह बचाया। स्थानीय लोगों को किशोरी ने अपहरण होने की जानकारी दी, तब मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।कोतवाली नगर क्षेत्र में किशोरी बाजार से घर लौट रही थी। उसको कार सवार युवक ने खींचकर अंदर डाल लिया। किशोरी दो युवकों से भिड़ गई और किसी तरह कार से निकलने में सफल रही। कार सवार तीनों युवक गैर समुदाय के बताए जा रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के अपहरण का प्रयास किया गया है। किशोरी से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों के हुलिया, रंग-रूप की जानकारी कर टीम को लगाया गया है। किशोरी अभी घबराई हुई है। इसके चलते पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है, पूछताछ जारी है।