फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शहर में खुले मैनहोल और नाले, हादसे का डर

विज्ञापन
मोहल्ला अरुणा नगर में खुली पड़ी नाले की पुलिया। संवाद
विज्ञापन
फोटो- कुल चार- दो बडे, दो सिंगल फोटो-
विज्ञापन

लोगों जल्द स्थायी समाधान की रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। शहर में सड़क किनारे व मुख्य मार्गों पर खुले नाले की पुलियाएं राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। लोग कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर पालिका लापरवाह बनी हुई है। आए दिन इनमें गिरकर राहगीर घायल हो जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी दिन फिरोजाबाद जैसी घटना यहां भी हो सकती है। वहां गड्ढे में बाइक समेत गिरे युवक की जान चली गई।
शहर की प्रमुख कॉलोनियों में शामिल अरुणा नगर में नाले और मेनहोल खुले होने की समस्या सबसे गंभीर है। मोहल्ला निवासी हर्ष ने बताया कि यहां मुख्य मार्ग पर स्थित नाले की पुलिया लंबे समय से खुली पड़ी है। राहगीरों के लिए यह खतरा किसी जाल से कम नहीं है। रात के समय रोशनी कम होने के कारण खुले नाले का अंदाजा तक नहीं होता और लोग बाइक समेत सीधा नीचे गिर जाते हैं। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इस क्षेत्र में दुपहिया वाहन सवारों का गिरना आम हो चुका है। आगरा रोड निवासी चेतन सिंह ने अपनी बताया कि वह देर शाम घर लौट रहे थे तभी अचानक कार का पिछला पहिया खुले पड़े नाले की पुलिया में फंस गया। कार को काफी नुकसान हुआ। लगभग आधे घंटे की कोशिश के बाद गाड़ी बाहर निकाली गई। नाले की पुलिया खुली होने की वजह से रोजाना कई वाहन चालक इसकी चपेट में आ रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी उपाय नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन

ठंडी सड़क पर नाले की पुलिया के पास खुला नाला वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। तेज रफ्तार वाहन यहां अचानक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। कई दुर्घटनाएं इस स्थान पर हो चुकी हैं। बावजूद इसके आज तक नाले को बंद करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रेलवे रोड से शांति नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी यही स्थिति है। यहां भी नाले के बराबर मोड़ पर नाला खुला है। कुछ दिन पहले रंजीत यहां से गुजरते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि खुले नालों के कारण हर उम्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग आए दिन हादसों का डर बना रहता है रात के समय तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है क्योंकि स्ट्रीट लाइटें कई स्थानों पर खराब पड़ी हैं।

इनका कहना है-


नगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन को इन खुले नालों को कवर करना चाहिए। नालों की पुलिया की मरम्मत व सुरक्षा बैरिकेड लगाई जाए जिससे हादसे का डर कम हो सके।
विज्ञापन

अंकित वर्मा, पटियाली गेट
-
नालों की पुलिया पर खुले मैनहोल हादसों का खतरा बड़ा रहे है वहीं शहर में कई जगह नालों पर बनी पुलिया पर कोई रोक नहीं है जिसे लगवाया जाना चाहिए जिससे हादसों का डर कम हो सके।
गोविंद, कासगंज रोड


शहर के ज्यादातर मेनहोल ठीक करा दिए गए हैं। जो रह गए हैं, उन्हें भी बंद बंद कराया जाएगा। राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- निहाल सिंह, ईओ नगर पालिका एटा।

मोहल्ला अरुणा नगर में खुली पड़ी नाले की पुलिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें