फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में एक और युवक मिला मलेरिया पीड़ित

विज्ञापन
गांव कासिमपुर में मलेरिया प्रभावित इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच करते स्वास्थ्य
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पांच मरीज मलेरिया से पीड़ित पाए, जिन्हें तत्काल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, रविवार को एक और युवक मलेरिया से पीड़ित मिला, जिसे भी भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर शिविरों का आयोजन किया, जहां 92 लोगों को उपचार प्रदान किया गया। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती मारहरा निवासी राजू (56) ने बताया कि उन्हें पिछले 12 दिनों से बुखार आ रहा था।
शनिवार को वे मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया की जांच कराई।
रविवार को आई रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसी दिन, शनिवार को दो वर्षीय काव्या (एटा निवासी), कृष्णा (12, कासिमपुर निवासी), प्रिंस (2, भगीपुर निवासी), नीरज देवी (30, लालपुर मरथरा निवासी) और रामजी (30, नई बस्ती निवासी) भी मलेरिया से पीड़ित पाए गए। इन सभी को भी वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें