फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, लू चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
तेज धूप से बचाव के लिए सिर को कपड़े से ढककर जीटी रोड़ से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। एटा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। पिछले एक सप्ताह से तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार से नौतपा शुरू हो रहे हैं। अब तापमान में और वृद्धि हो सकती है। लू का प्रकोप भी बढ़ सकता है। इसके लिए प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान भी 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में बाजारों से लेकर मुख्य सड़कों तक सन्नाटा पसरा रहा। आमजन घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। दोपहर के समय शहर में जगह-जगह लोग पेड़ों की छांव में पनाह लेते नजर आए। कई लोग दुकानों की छांव में भी खड़े दिखे। बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञानी एसके सिंह ने बताया कि रविवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने जिले में गंभीर लू की आशंका के तहत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान- -
घर से बाहर निकलते समय गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का अवश्य प्रयोग करें।
- हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
- कड़ी धूप में लंबे समय तक न रहें।
- पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छांछ, लस्सी, नमक
- चीनी का घोल, नींबू पानी, आम पना आदि का सेवन करें।
- प्यास न लगने पर भी बीच-बीच में पानी पीते रहें।
- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का उपयोग करें।
- हल्का, संतुलित और नियमित भोजन करें।
- लू लगने के लक्षणों- कमजोरी, सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, मांसपेशियों में खिंचाव को नजरअंदाज न करें।

तेज धूप से बचाव के लिए सिर को कपड़े से ढककर जीटी रोड़ से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें