फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कपड़े सुखाते समय छत से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव अहमदपुर कलां में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में करीब साढ़े आठ माह की गर्भवती महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव अहमदपुर कलां निवासी प्रह्लाद ने बताया कि पत्नी रश्मि (28) मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरीं। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा ले गए, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। करीब सात वर्ष पहले रश्मि की शादी प्रह्लाद के साथ हुई थी। उनके परिवार में चार वर्षीय सौम्या और तीन वर्षीय खुशी नाम की दो बेटियां हैं। रश्मि साढ़े आठ माह की गर्भवती थीं। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची हुई है। रश्मि के देवर रवि ने बताया कि भाभी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा प्रभारी डॉ. हसमुद्दीन ने बताया कि महिला को दोपहर करीब 2:20 बजे अस्पताल लाया गया था। महिला साढ़े आठ माह की गर्भवती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें