फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाना खाने के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक और बेटे को पीटा, गुल्लक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में मधूपुरा गांव स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के रुपये को लेकर विवाद हो गया। हमलावरों ने ढाबा संचालक सतेंद्र सिंह और उनके बेटे शिवम पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने ढाबे की गुल्लक से रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

सतेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात उनका बेटा शिवम ढाबे पर था। सूरज और मोनू अपने साथियों के साथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। रुपये मांगने पर उन्होंने शिवम को गाली-गलौज की और उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने ढाबे की गुल्लक से रुपये भी निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर सतेंद्र सिंह अपनी कार से ढाबे की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक कार ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार से उतरे चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडों से सतेंद्र पर हमला कर दिया। हमले में सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हो गए। आरोपियों की पहचान सूरज और मोनू के रूप में हुई है। हमलावरों के जाने के बाद सतेंद्र और शिवम थाने पहुंचे।
पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सकीट के स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित सतेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें