जैथरा। एक गांव में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) से पीड़ित एक युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजन की जांच कराई। जांच में मृतक के दोनों बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली। एक सप्ताह पहले एचआईवी पीड़ित युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग उसके परिवार के प्रति सजग था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांचें कीं। डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के दोनों बच्चों की आईटीसी जांच कराकर शासन को भेजी जाएगी। संवाद