फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन माह से जन औषधि केंद्र पर दवाओं का संकट

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पास बना जन औषधि केंद्र। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के पास संचालित जन औषधि केंद्र पर पिछले तीन माह से कई जरूरी दवाओं का संकट बना हुआ है। दवाएं नहीं मिलने से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और नियमित दवा लेने वाले मरीजों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र पर थायरॉयड, व्हाइट डिस्चार्ज, पीसीओडी, फंगल संक्रमण, खाज-खुजली समेत कई बीमारियों की दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। चिकित्सकों का पर्चा लेकर पहुंचने वाले मरीजों को दवाएं न मिलने पर मायूस लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से अधिक कीमत चुकाकर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन लंबे समय से दवा की कमी के कारण योजना का लाभ मरीजों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मरीजों का कहना है कि यदि समय पर दवाओं की आपूर्ति हो तो उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें