फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 60 बीघा खेत की फसल जली

विज्ञापन
अवागढ़ क्षेत्र में खेत में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
अवागढ़। विकासखंड क्षेत्र के गांव जिनावली में शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेतों में जा गिरा। इसकी चिंगारी से गेहूं की पकी हुई फसल में आग लग गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब 60 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा। इसकी चिंगारी से फसल में आग लग गई। फसल से धुआं उठता देख किसान खेतों की तरफ भागे, लेकिन तेज हवा के कारण आग बढ़ती चली गई। गांव वालों ने सबमर्सिबल से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों का भी चपेट में ले लिया। किसानों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। काफी देर बाद दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से पूर्व प्रधान प्रत्येंद्र पाल सिंह उर्फ भूरे, कर्नल सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह की करीब 60 बीघा फसल जल गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें