मोहल्ला कैलाशगंज स्थित तालाब में लगी आग पर काबू पाती अग्निशमन विभाग कर्मी। संवाद
एटा। शहर के मोहल्ला कैलाशगंज स्थित कैलाश मंदिर के पास सूखे पड़े तालाब में शुक्रवार को अचानक आग की लपटे उठने लगी। आग देखकर आसपास के मोहल्लों घरों से बाहर आ गए। तेज हवा के चलते आग की लपटें देखते ही देखते भड़क उठीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।कैलाशगंज मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि तालाब की सूखी पतेल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप ले लिया। तेज लपटों और उठते घने धुएं से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने लगातार पानी डालकर आग को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।