फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीएम डेस्क बोर्ड में प्रदेश में जिले को मिला पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले ने सीएम डेस्क बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि में प्रदेश स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल की है। विभिन्न विभागों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट के आधार पर किए गए मूल्यांकन में जिले को 97.10 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि को जिला प्रशासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निरंतर मॉनिटरिंग व पारदर्शिता का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने रैंकिंग जारी होने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। डीएम ने कहा कि इसी कार्यशैली को आगे भी बनाए रखना होगा। डीएम ने बताया कि विभिन्न विकास योजनाओं जिनमें आधारभूत संरचना निर्माण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पोषण, कृषि व सामाजिक सुरक्षा योजनाएं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता रही है। इसके चलते जिले में कई परियोजनाएं तय समय से पहले पूरी की गईं और लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस समाधान, जनसुनवाई, डिजिटल सेवाओं के प्रसार और फील्ड मॉनिटरिंग को लेकर भी जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इससे न केवल योजनाओं की गति बढ़ी बल्कि पारदर्शिता भी मजबूत हुई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखें जिससे जिले को हर क्षेत्र में आदर्श जिले के रूप में स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें