एटा। बुखार आने के दो दिन में ही युवक की मौत हो गई। बीमारी की भी जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
थाना और कस्बा निधौलीकलां निवासी हर्षित गुप्ता (30) को परिजन रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिता शिवराज गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पुत्र हर्षित को बुखार आया था। निधौलीकलां के ही एक निजी चिकित्सक से दवा ले ली। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे चिकित्सक को दिखाया। वहां भी कोई फायदा नहीं मिला। जब हर्षित की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी तो रविवार को सुबह उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन यहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया।