एटा। बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम तय होने के बाद जिले में उत्तर-पुस्तिकाएं आना शुरू हो गई हैं। अभी तक 1.12 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जीआईसी इंटर कॉलेज में बने कक्ष में पहुंच गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार चार रंगों में कापियां होंगी।
डीआईओएस मिथलेस कुमार ने बताया इस बार हाईस्कूल और इंटर की अ और ब उत्तर पुस्तिकाओं का रंग लाल, मजेंटा पिंक, वायलेट, ब्राउन रहेगा। कॉपियों की हेराफेरी रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया हर कॉपी पर क्रमांक अंकित होने के साथ ही सिक्योरिटी कोड भी होगा। जिले में यूपी बोर्ड के 63 हजार परीक्षार्थी हैं, जिनके लिए लगभग चार लाख कापियों की जरूरत होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों में होनी हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियों का दौर चल रहा है। उन्होंने बताया इस समय बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा चल रही है। यह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
इन रंगों में होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
हाईस्कूल अ कापी - गहरा लाल
हाईस्कूल ब कापी- गहरा मजेंटा पिंक
इंटरमीडिएट अ कापी- गहरा वायलेट
इंटरमीडिएट ब कापी - गहरा ब्राउन