फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में महिलाओं के बाल पकड़ घसीटा व पीटा, राजस्व टीम ने कराया था जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव दत्तपुर में जमीन पर राजस्व टीम ने कब्जा करा दिया, इसके बाद दबंगों ने ईंटें डालकर पुन: कब्जा करना शुरू कर दिया। विरोध करने पहुंची महिलाओं को बाल पकड़ कर घसीटा गया और पीट कर घायल कर दिया। महिला ने तहरीर देकर 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव दत्तपुर कुंजपुर निवासी स्नेहलता पत्नी जनवेद सिंह ने बाल पकड़कर घीसटने और पीटने सहित तमाम आरोपों लगाकर 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव के ही हेमसिंह उर्फ रामनरेश इसका भाई विश्वनाथ, योगेश कुमार इसके भाई टिंकू, विकास, अनुज कुमार, मीरा पत्नी रामनिवास, सरलादेवी पत्नी विश्वनाथ, अंजू पत्नी अनुज, अंतिम देवी पत्नी टिंकू, ऊषादेवी पत्नी सतेंद्र, गुड्डी देवी पत्नी हेमसिंह और ऊषा पुत्री हेमसिंह को मुकदमा में शामिल किया गया है। बताया कि 14 जनवरी को पुलिस और राजस्व टीम जमीन पर कब्जा दिलाकर गई थी। 19 जनवरी को हेमसिंह आदि ने एकराय मशवरा होकर जमीन पर कब्जा करने के लिए ईंटें डाल लीं और नींव भरना शुरू कर दिया। कब्जा करने का विरोध करने के जिठानी सावित्री देवी के साथ पहुंची तो योगेश, टिंकू, अनुज और विकास ने मुझे बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और पिटाई की जाने लगी। जिठानी बचाने आईं तो उनको बाल पकड़कर घसीटा गया। दोनों की पिटाई की गई, इसके चलते चोटें आईं हैं।
थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने को लेकर मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें