फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पोर्टल पर 1500 छात्र-छात्राएं ले रहे मार्गदर्शन, छह माह पहले हुई थी कॅरियर पंख पोर्टल की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पढ़ाई के समय से ही छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन मिले और उनका कॅरियर बन सके, इसके लिए शासन ने पोर्टल की शुरुआत की है। अभी तक इस कॅरियर पंख पोर्टल पर जिले के 1500 छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। इन्हें कॅरियर संबंधी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कक्षा नौ से इंटर तक के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन के लिए शासन ने छह माह पूर्व कॅरियर पंख पोर्टल की शुरुआत की थी। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य नीतू सिंह राघव को पोर्टल का नोडल अधिकारी बनाया था। योजना के तहत जिले में 563 विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से इंटर तक के छात्र-छात्राओं को कॅरियर संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को हर एक क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
कोई बेरोजगार न रहे, इसके लिए चालू हुआ पोर्टल
नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन का लक्ष्य है कि कोई व्यक्ति बेरोजगार न रहे। अगर किसी का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो वह कक्षा नौ के बाद अपना कॅरियर चुन सकता है। वह डिप्लोमा आदि कर अपना कॅरियर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें