फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों में युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला सेवायोजन कार्यालय व मैसर्स सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड की ओर से ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिले के विभिन्न विकासखंडों में यह रोजगार मेला आयोजित होगा, जहां योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आधारित चयन किया जाएगा। जिससे ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन से सैंकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में कंपनी सुरक्षा जवान के लगभग 400 पद व सुपरवाइजर के 50 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, आयु 19 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल पास/फेल निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी,वजन 56 से 90 किलोग्राम आयु 21 से 40 वर्ष एवं इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है। प्रारंभिक वेतनमान 14,000 से 30,000 तक रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) व एसआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कर लें व अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु व वर्ग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन


रोजगार मेले के लिए-
ब्लॉक, तिथि
सकीट: 18 व 19 मई
शीतलपुर: 20 व 21 मई
निधौली कलां: 22 व 23 मई
अवागढ़: 26 व 28 मई
जैथरा: 01 व 02 जून
जलेसर: 03 व 04 जून
मारहरा: 05 व 06 जून
अलीगंज: 08 व 09 जून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें