फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती

विज्ञापन
एटा की एक गैस एजेंसी में निरीक्षण करते जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता। स्रोत सूचना विभा
विज्ञापन
एटा। ईरान–इजरायल के बीच हुए युद्ध से उत्पन्न हुई समस्या से घरेलू गैस के आयात पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे हालात में आम उपभोक्ताओं को गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खाद्य और रसद विभाग, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण और छापेमारी कर रही हैं।जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस संबंध में जिले के सभी गेस्ट हाउस, मैरिज होम, होटल, रेस्टोरेंट व भोजनालय संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर केवल 19 किग्रा, 5 किग्रा और 2 किग्रा वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ही उपयोग में लें। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें